फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रोबो रेस में नितिन, सनी और अभय का ग्रुप अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में तीन दिवसीय तकनीकी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। शिमलाथोन प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष के छात्र अनमोल वर्मा विजेता रहे विजेता प्रतिभागियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज के आईओटी क्लब के समन्वयक अभिजीत सिंह ने बताया कि 31 मई से 2 जून तक तीन दिवसीय तकनीकी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के प्रथम, द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने रोबो रेस, रोबो शॉकर और शिमलाथोन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। रोबो रेस प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष के छात्र समूह के नितिन सिंह, सनी कुमार, अभय मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रोबो शॉकर प्रतियोगिता में छात्र समर्थ गुप्ता, यश सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शिमलाथोन प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष के छात्र अनमोल वर्मा विजेता रहे। बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र सचिन यादव, आशीष बाबू, अंकित, गौरव चौधरी, ऋतिक कुमार ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कॉलेज निदेशक प्रो. एसपी शुक्ला ने सभी विजेता मेधावियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल, शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कॉलेज कुलसचिव डा. आशुतोष तिवारी, शिवांश ओझा, आकाश पांडेय, योगेंद्र मिश्रा समेत कॉलेज के सभी प्रोफेसर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें