खपटिहा कलां। विवाहिता ने घर में पंखे के हुक से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय पति खेत में अनाज की कतराई के लिए ट्रैक्टर लेकर खेत गया था।
चिल्ला थाना क्षेत्र के अतरहट गांव निवासी निशा यादव (23) ने मंगलवार को दोपहर अपने दो मंजिला मकान के कमरे में लगे पंखे के हुक में साड़ी का फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय पति दिनेश यादव खेतों में अनाज की कतराई के लिए ट्रैक्टर लेकर खेत गया हुआ था। घर में नीचे उसकी भाभी अंजू तथा मां फूला बाई थीं।
दोपहर में पति भोजन करने के लिए वापस लौटा उसने भाभी से पूछा कि निशा कहां है। उन्होंने बताया कि वह ऊपर के कमरे में है। पति जब ऊपर गया तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दो बार अपनी पत्नी को फोन लगाया। जब फोन नहीं उठा तो उसने जंगला से झांक कर देखा तो निशा साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी। दिनेश यादव ने बताया कि शादी गिरवां के कोलावल गांव में 10 माह पहले 6 जून 2023 को हुई थी। खुदकुशी की वजह नहीं बता सका। प्रधान अतराहट ने थाना चिल्ला को तथा चौकी इंचार्ज को सूचना दी। चौकी इंचार्ज अजीत प्रताप सिंह व नायब तहसीलदार डॉ. मुस्तकीम मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)