फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवदंपती ने कुएं में छलांग लगा की खुदकुशी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। नवदंपती ने आत्महत्या के इरादे से घर के नजदीक कुएं में एक-दूसरे का हाथ पकड़कर छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों की नजर पड़ गई और आनन-फानन रस्सी के सहारे दोनों को कुएं से बाहर निकाला। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के महोतरा गांव निवासी कविता देवी उर्फ पिंकी (20) का विवाह करीब आठ माह पूर्व फतेहपुर जिले के चुरियारी गांव निवासी नरेश शर्मा के साथ हुआ था। नवरात्र के एक दिन पहले कविता पति सहित दशहरा मनाने के लिए मायके आई थी। रविवार को दोपहर करीब 3 बजे घर के बाहर बैठी कविता देवी और पति नरेश शर्मा ने सामने स्थित कुएं में छलांग लगा दी।
पानी की आवाज सुनकर घर के अंदर मौजूद परिजन और ग्रामीण आ गए। कविता की मां कुसुम, छोटे भाई अनिल सहित अन्य ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे दोनों को बेहोशी हालत में कुएं से बाहर निकाला और इलाज के लिए सीएचसी ले गए।
विज्ञापन

हालत नाजुक होने पर डाक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कविता के भाई अमित विश्वकर्मा ने बताया कि वह देवी विसर्जन में बिसंडा गया था। पिता बाहर रहते हैं। कविता और नरेश त्योहार मनाने के लिए गांव आए थे। परिजन कुएं में छलांग लगाने का कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें