बांदा। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने पांच इंस्पेक्टर और 13 दरोगाओं के तबादले/तैनाती आदेश जारी किए हैं। नरैनी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सविता श्रीवास्तव को हटा दिया गया है। उन्हें अपराध शाखा में भेजा गया है। बांदा व बबेरू में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किए गए हैं।
अपराध शाखा में कार्यरत प्रतिमा सिंह महिला थाना की कार्यवाहक प्रभारी बनाई गई हैं। पुलिस लाइन से तीन इंस्पेक्टरों को अलग-अलग तैनाती दी गई है। नागेंद्र कुमार नागर जन शिकायत प्रकोष्ठ/विशेष जांच प्रकोष्ठ के प्रभारी होंगे।
जय प्रकाश उपाध्याय को बबेरू कोतवाली और राजेंद्र सिंह को बांदा शहर कोतवाली में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक (अपराध) नियुक्त किया गया है। दरोगाओं में हेमंत पटेरिया को पुलिस लाइन से देहात कोतवाली, सुभाषचंद्र को ट्रैफिक पुलिस से पैलानी थाना, सुरेंद्र प्रताप सिंह को मरका से कमासिन भेजा गया।
इसी तरह दरोगा दिलीप कुमार को चिल्ला से चौकी प्रभारी मुरवल, दुर्विजय सिंह को पुलिस लाइन से जसपुरा, मोहम्मद ताहिर अंसारी को पुलिस लाइन से चिल्ला, शक्तिदत्त दुबे को पुलिस लाइन से जसपुरा, रमाशंकर मिश्र को देहात कोतवाली से तिंदवारी, अजय कुमार द्विवेदी को तिंदवारी देहात कोतवाली, हरगेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से कमासिन, चंद्रकांत शुक्ला को अपराध शाखा से तिंदवारी, श्यामदेव सिंह को अपराध शाखा से मटौंध और विजय कुमार कुशवाहा से पुलिस लाइन से कमासिन थाने भेजा गया है।