फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 90 एकड़ में विकसित होगा नया औद्योगिक क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) बांदा-कानपुर हाईवे किनारे कताई मिल की जमीन पर नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करेगा। करीब 90 एकड़ में फैली कताई मिल परिसर का लेआउट तैयार कर शासन को भेजा गया है। परिसर में खड़े पेड़ों को काटने के लिए वन विभाग से अनुमति मांगी है। यूपीसीडा इसमें सुविधाएं विकसित कर प्लाटिंग करेगा। इसके बाद उद्यमियों को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में अभी भूरागढ़ में औद्योगिक क्षेत्र है। यहां करीब डेढ़ सौ औद्योगिक प्लाट हैं। इनमें 70 का आवंटन है और 20 में उद्यम संचालित हो रहे हैं। अब कताई मिल परिसर में जनपद का दूसरा औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाना है। दरअसल कताई मिल घाटे में चलने के कारण करीब ढाई दशक पहले बंद कर दी गई थी। चार वर्ष पूर्व यहां लगी मशीनों की नीलामी कर दी गई थी। इसके बाद अभी तक क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक का कार्यालय संचालित हो रहा था। अब कताई मिल की इस जमीन को यूपीसीडा के हवाले कर दिया गया है।
यहां ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन हजारों की संख्या में पेड़ खड़े हैं। इनके काटने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक ने वन विभाग को पत्र लिखा है। अनुमति मिलने के बाद पेड़ों की नीलामी कराई जाएगी। वहीं, यूपीसीडा ने 90 एकड़ की इस भूमि में उद्योग लगाने के लिए लेआउट तैयार कर शासन को भेजा है। इसकी स्वीकृत के बाद यहां सड़क, बिजली, पानी, पार्क आदि की सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे से कनेक्टविटी होने से उद्यमियों को होगा फायदा
यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार का कहना है कि यह औद्योगिक क्षेत्र कानपुर-बांदा हाईवे किनारे स्थित है। इसके अलावा इसकी सीधे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से कनेक्टविटी है। इससे यहां कच्चा माल लाने और तैयार उत्पाद बड़े महानगरों तक पहुंचाने में आसानी होगी। उद्योग लगाने के लिए उद्यमी भी लालायित हैं। यहां फूड प्रोसेसिंग की ज्यादातर यूनिट लगाई जाएंगी। इससे यहां के किसान आंवला, आम, जामुन, अमरूद आदि का उत्पादन बढ़ाएंगे और उन्हें अच्छी आमदनी होगी।

वर्जन-
-शासन स्तर से कताई मिल की जमीन पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। लेआउट पास होते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। करीब छह में यहां उद्योग लगने शुरू हो जाएंगे। -संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपीसीडा, चित्रकूटधाम मंडल, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें