फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल पेंशनर्स की नई समिति गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। उत्तर प्रदेश राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद की बांदा जिला यूनिट का नए सिरे से चुनाव हुआ है। रामबिहारी लाल निगम पुन: अध्यक्ष चुने गए हैं। संरक्षक मंडल में राजेंद्र सिंह, हरीशंकर शुक्ला, मइयादीन सिंह राठौर, राजाबाबू वाजपेयी और शिवप्रसाद भारतीय को शामिल किया गया है। मंत्री का दायित्व शान्तनु चतुर्वेदी संभालेंगे।
विज्ञापन

कोषागार परिसर के पेंशनर कक्ष में परिषद के संरक्षक राजाबाबू वाजपेयी की अध्यक्षता में बैठक हुई। आय-व्यय का ब्योरा पेश किया गया। नई कार्यकारिणी गठित हुई। श्यामले प्रसाद गुप्त, कृष्ण कांत द्विवेदी, हरी बहादुर खरे, लाल धुरिया उपाध्यक्ष होंगे। सुखराम सिंह व कृष्ण मोहन श्रीवास्तव को संगठन मंत्री, अशोक कुमार खन्ना व भगवानदीन विश्वकर्मा संयुक्त मंत्री चुने गए।
नरेंद्र कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष, रामाधार अवस्थी आडीटर और अधिवक्ता शिवमोहन सिंह कानूनी सलाहकार चुने गए। कार्यकारिणी में जमील खां, सत्यनारायण द्विवेदी, दिनेशचंद्र खरे, रामधनी प्रजापति, राघवेंद्र अवस्थी, डा. श्रीराम त्रिपाठी, बृजेश कुमार शाही, प्रभुदयाल स्वर्णकार, चुन्नीलाल विश्वकर्मा, कृष्ण बिहारी त्रिपाठी, दुर्गा प्रसाद गुप्त, सुरेंद्र खरे, रतन कुमार गुप्ता, बरातीलाल रैकवार, रामनारायण वर्मा, हबीब खां, भगवानदीन वर्मा, रमेश प्रसाद श्रीवास्तव व मुईनुद्दीन राही को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें