फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना काम के ठेकेदार को 7 लाख का चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
बगैर कोई ठेके का काम किए ठेकेदार को नगर पालिका ने सात लाख रुपये का भुगतान कर दिया। चेक देकर कमीशन भी मांग लिया। ठेकेदार ने हैरत जताते हुए डीएम को शिकायती पत्र भेजकर चेक वापस कराने की मांग की है।
विज्ञापन

यहां कस्बा निवासी रामकृष्ण गर्ग उर्फ दादू भाई नगर पालिका, अतर्रा के पंजीकृत ठेकेदार हैं। उन्होंने बताया कि अतर्रा अधिशासी अधिकारी राम सिंह ने तीन अक्तूबर को उन्हें छह लाख 87 हजार 646 रुपये का चेक जारी किया।
इस पर उसने ईओ और वरिष्ठ लिपिक से बात की तो उन्होंने कहा कि कोई बिल बनाकर दे दीजिए और पैसा निकाल लाइए। उन्होंने चेक वापस लेने से इनकार कर दिया।
ठेकेदार रामकृष्ण ने शिकायती पत्र में कहा है कि रामसरोवर ने कुछ कार्यों के लिए उसे कार्यादेश दिया गया था। इसमें उसने कुछ कार्य पूरे किए हैं।
आरोप लगाया कि पूरे कामों का भुगतान मांगने पर उससे 42 फीसदी कमीशन मांगा जा रहा है। जो देना संभव नहीं है। ठेकेदार ने प्रमुख सचिव (नगर विकास) और निदेशक (स्थानीय निकाय) सहित कमिश्नर और डीएम को भी शिकायती पत्र की प्रति भेजी है। उधर, अतर्रा ईओ राम सिंह ने बताया कि उक्त ठेकेदार के पास वर्ष 2020 तक के लिए आउट सोर्सिंग का ठेका है। दशहरा के मद्देनजर सफाई कर्मियों को भुगतान के लिए चेक जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ ने ठेकेदार द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को गलत बताया। कहा कि बैंक को सूचना देकर चेक का भुगतान रोक दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें