बांदा। उधार दिए 100 रुपये वापस मांगने पर भतीजे ने अपने चाचा-चाची और चचेरी बहन को डंडों से पीटकर गंभीर घायल कर दिया। घायलों ने भतीजे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के फुल्ला पुरवा गांव निवासी राजाराम (55) ने बताया कि बुधवार को सुबह उसके भतीजे महेश ने उससे 100 रुपये उधार लिए थे।
दोपहर में उसने रुपये वापस मांगे तो महेश से विवाद हो गया। इस पर महेश ने राजाराम उसकी पत्नी रामदेवी (50) व बेटी ऊषा (21) को डंडे से पीटकर घायल कर दिया। राजाराम ने कोतवाली में भतीजे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तीनों घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है।