फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बुंदेलखंड के राष्ट्रीय बांधों की एनडीएसए सदस्य ने देखी सुरक्षा

Wed, 26 Nov 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 06 गंगऊ बांध का निरीक्षण करते राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण सदस्य व अन्य अधिकारी। स्र
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड के तीन राष्ट्रीय स्तर के बांधों का राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण (एनडीएसए) , नई दिल्ली के सदस्य डॉ. प्रमोद नारायण ने निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग के संबंधित अधिकारियों की टीम उनके साथ थी। प्राधिकरण सदस्य ने बांध सुरक्षा अधिनियम - 2021 के तहत बांधों में सुरक्षा और रखरखाव का जायजा लिया और इसके कड़ाई से पालन के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सुरक्षा प्राधिकरण सदस्य ने शनिवार को बुंदेलखंड के प्रमुख राष्ट्रीय बांध रनगंवा और गंगऊ (छतरपुर) का निरीक्षण किया। बांध की जल धारा में बनी गैलरी का भ्रमण किया। बांध के फाटक आदि का जायजा लिया। यहां के बाद प्राधिकरण सदस्य महोबा के उर्मिल बांध पहुंचे। वहां भी बांध की सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने निरीक्षण के दौरान उपस्थित सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अभियंताओं से बांधों की सुरक्षा आदि के बारे में जानकारी की और सवाल किए।
कहा कि केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण बांधों पर लगातार नजर रखते हुए समीक्षा कर रहा है। बांध सुरक्षा अधिनियम का पूरा पालन किया जाना चाहिए। निरीक्षण टीम में प्राधिकरण सदस्य के साथ सिंचाई विभाग मुख्य अभियंता (बेतवा) डा. अंबुज द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता बांदा सर्किल सैय्यद उस्मान अली, अधिशासी अभियंता राजेश कुमार (बांदा) और मोतीलाल (महोबा) सहित कई सहायक व अवर अभियंता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें