फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण व पुलिया निर्माण जल्द पूरा करें : डीएम

Wed, 26 Nov 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बबेरू में 15 से 17 दिसंबर तक आयोजित होने वाले मौनी बाबा मेले की तैयारी को लेकर डीएम व एसपी ने मेला स्थल का निरीक्षण किया। डीएम जे.रीभा ने अधिकारियों को सभी कार्य समय से पूरे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी को सड़क चौड़ीकरण एवं पुलिया की मरम्मत का कार्य जल्द पूरा करने को कहा।जिलाधिकारी ने जमुआ- तिंदवारी सड़क का निर्माण कार्य तत्काल कराए जाने, शौचालय ,टूरिज्म परिसर की व्यवस्था तथा पेयजल की समुचित व्यवस्था कराए जाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि पीने के पानी के लिए टैंकरों की व्यवस्था की जाए। कटीली झाड़ियों को कटवाया जाए।
परिसर की बेहतर साफ-सफाई कराई जाए। बिजली के नए खंभों को लगाया जाएं, खराब पड़ी सोलर व स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया जाए। आवागमन के लिए तिंदवारी एवं बबेरू मार्ग में रोडवेज बसों के संचालन को बढ़ाया जाए। शेल्टर होम एवं रेन बसेरा बनाए जाने तथा अलाव की व्यवस्था कराए जाने एवं सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने एवं मेरा परिसर में विशेष रोगों से बचाव के लिए फॉगिंग की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि मेले के दौरान में चिकित्सकों सहित मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाए। एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें