फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बिहार में एनडीए दो तिहाई बहुमत से जीत रही

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर-13-
विज्ञापन




- श्रीराम व भरत मिलाप लीला कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम

- सीएम योगी को बुलडोजर बाबा से अर्थ प्रबंधन बाबा की दी उपाधि



संवाद न्यूज एजेंसी

फोटो न- 13- पूर्व मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा -



चित्रकूट। पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा दावा किया कि बिहार में एनडीए की सरकार दो तिहाई बहुमत से जीत रही है। कांग्रेस व आरजेडी का सफाया हो जाएगा। उन्होंने दिल्ली में हुए बम विस्फोट की घटना की निंदा किया है। मंगलवार को चित्रकूट के कामदगिरि परिक्रमा मार्ग के भरतमंदिर परिसर में श्रीराम व भरत मिलाप लीला कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों के सवालों पर यह बातें कहीं।

इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहचान को बुलडोजर बाबा से अर्थ प्रबंधन बाबा की उपाधि दी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा है कि चित्रकूट धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से तेजी के साथ विकसित होने वाला जिला बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुंभ के बाद बदले हुए समय में धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से यह एक बहुत बड़ा सर्किट बना है। यह आय का भी सृजन है और धार्मिक आस्थाओं का भी अनुपालन है। उन्होंने कहा कि लोग योगी को बुलडोजर बाबा बोलते हैं, मैं उन्हें अर्थ प्रबंधन बाबा कहता हूं । आज जेवर का हवाई अड्डा बनेगा तो एक तिहाई आय प्रदेश की वहां से आएगी। इस मौके पर आचार्य विपिन विराट महराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें