फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नवीन ने लड़कियों के धंधे से कमाए थे 40 लाख

Sat, 29 Mar 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार किया गया नवीन विश्वकर्मा चार साल पहले ज्यादा पैसे कमाने की चाहत में गलत राह में पड़ गया था। मुहल्ले के ही नवीन के एक भरोसेमंद दोस्त ने बताया कि नवीन अक्सर लड़कियों के चक्कर में रहता था। उन्हें झांसे में लेकर अपने दोस्तों से मिलवाता था। बदले में उसे रुपये मिलते थे। इन्हीं करतूतों से उसने हाल ही में 40 लाख रुपये कमाए थे।
विज्ञापन




पत्नी ने उसे समझाने का प्रयास किया, पर वह नहीं माना। इस कारण दोनों के बीच तलाक हो गया। इससे नवीन के चारों भाइयों ने भी परेशान होकर उससे दूरी बना ली थी। मकान के अगले हिस्से में नवीन दो कमरे लिए था। उसी कमरे में उसके दोस्त अक्सर आते थे।



अलीगंज खूंटी चौराहे के निकट रहने वाले नवीन विश्वकर्मा के पिता मदन गोपाल फर्नीचर कारोबारी रहे हैं। अब वह 91 वर्ष के हैं। नवीन के बड़े भाई राजेश कुमार विश्वकर्मा इचौली रेलवे स्टेशन में स्टेशन मास्टर हैं। एक भाई सिंचाई विभाग में ठेकेदार है जबकि दो भाई न्यायालय में नौकरी करते हैंं।
विज्ञापन




भाई राजेश ने बताया कि नवीन चार वर्ष पहले श्रीराम इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करता था। अच्छा खासा पैसा कमाता था। बाद में वह गतल संगत का शिकार हो गया। इससे सभी लोगों ने उससे दूरी बना ली। उसका घरवालों से कोई वास्ता सरोकार नहीं था। आगे के कमरे में उसके दोस्त अक्सर आते थे और घंटों बैठते थे।



उन्हें क्या पता कि यहां क्या हो रहा है। पुलिस उसे बुधवार को रात आठ बजे ही गिरफ्तार कर ले गई थी। नवीन के साथी जो इस मामले में फंसे हैं, धनाढ्य व रसूख वाले हैं इसलिए पुलिस ने सारा कुसूर नवीन के सिर ही मढ़ दिया है। दूसरी ओर, नवीन को पुलिस ने गुरुवार को जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।







तीनों आरोपियों की तलाश में टीमों को सुराग तक नहीं मिला



बांदा। मामले में तीनों आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने एसओजी समेत तीन टीमें गठित की हैं। सर्विलांस टीम को भी लगाया है, लेकिन आरोपियों का कुछ पता नहीं चल रहा है। शहर की तीन युवतियों ने 22 मार्च को कोतवाली में शहर के आटो पार्ट्स व्यापारी आशीष अग्रवाल, गुटखा व्यवसायी स्वतंत्र साहू व ठेकेदार लोकेंद्र सिंह चंदेल के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साथ ही यह भी बताया था कि वह सब अलीगंज निवासी व्यवसायी नवीन विश्वकर्मा के सहयोग से इन व्यापारियों तक पहुंची थीं। पुलिस ने वीडियो बयान, पेन ड्राइव में मिले सुबूत और कोर्ट में कराए गए बयानों के आधार पर अलीगंज निवासी नवीन विश्वकर्मा के खिलाफ भी धारा 69 व अनुसूचित जाति अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।




इस कांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

शिवराज,अपर पुलिस अधीक्षक, बांदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें