फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: केबल की चिंगारी से कच्चे घर में लगी आग

Sat, 29 Mar 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। केबल टूटने से निकली चिंगारी से कच्चे घर में आग लग गई। इससे गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महोतरा की है। पानी की टंकी के पास शुक्रवार की दोपहर 11 हजार आपूर्ति का केबल टूटकर नीचे गिर गया। मौके पर गांव के ही बसंत लाल यादव की बंधी दो भैंस करंट की चपेट में आ गईं और झुलसकर उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ितों ने आपूर्ति बंद कराने के लिए विद्युत विभाग के कर्मचारियों को फोन लगाया, लेकिन किसी से बात नहीं हो सकी। आग ने बसंत लाल के कच्चे घर को अपनी चपेट में ले लिया। देरी से पहुंची दमकल की गाड़िया संकरा रास्ता होने के कारण मौके पर नहीं पहुंच सकीं। कुएं के पानी से काफी देर बाद आग पर काबू पा सके। पीड़ित ने बताया कि पुत्र राजेश को प्रधानमंत्री आवास मिला था, जिसके छत निर्माण का 41 हजार रुपये नकदी व लगभग तीन लाख लागत का गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें