फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीमुद्दीन ने बेटे के साथ डाला वोट

Fri, 24 Feb 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
वोट डालने जाते विधान परिषद नेता प्रतिपक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व विधान परिषद नेता प्रतिपक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी और उनके बेटे अफजल सिद्दीकी ने बांदा आकर वोट डाले। पुत्र अजहर सिद्दीकी ने भी मतदान किया।
विज्ञापन


पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सुबह 10.05 बजे आदर्श बजरंग इंटर कालेज स्थित बूथ पर पहुंचे। बूथ संख्या-84 पर वोट डाला। मीडिया से बातचीत में मतदान का प्रतिशत बढ़ने पर खुशी जताई। उम्मीद जताई कि जिले की चारों सीटों पर बसपा प्रत्याशी जीतेंगे। नतीजे के बाद किसी भी दल से गठबंधन की बात से इनकार किया।

कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से बसपा की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बसपा को ‘बहिन जी संपत्ति पार्टी’ कहे जाने पर कहा कि पीएम की मानसिकता दलित विरोधी है। अखिलेश पर तंज किया कि वे अपने पिता और चाचा के नहीं हैं तो जनता के क्या होंगे? सपा सरकार में गुंडों का राज रहा है।
विज्ञापन


इस दौरान वरिष्ठ नेता मुमताज अली, मोहम्मद इदरीश, अयूब खां, जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, पूर्व विधायक बाबूलाल कुशवाहा, लल्लू निषाद, मोहम्मद यार खां भी मौजूद रहे। प्रत्याशियों ने भी सपरिवार वोट डाले। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केंद्रों में सुबह से शाम तक भ्रमण के बीच समय निकालकर अपने-अपने बूथों पर वोट डाले।

भाजपा प्रत्याशी प्रकाश द्विवेदी और उनकी पत्नी सरिता द्विवेदी ने खुरहंड में और कांग्रेस प्रत्याशी विवेक कुमार सिंह ने पत्नी और बहू के साथ जीआईसी केंद्र पर मतदान किया। बसपा प्रत्याशी डॉ. मधुसूदन कुशवाहा ने भी सपरिवार वोट डाला। बबेरू में सपा प्रत्याशी विशंभर सिंह यादव, बसपा की किरन यादव और भाजपा के चंद्रपाल कुशवाहा ने अपने-अपने केंद्रों पर मतदान किया।

नरैनी में सपा-कांग्रेस प्रत्याशी भरतलाल दिवाकर, भाजपा के राजकरन कबीर और विधानसभा नेता प्रतिपक्ष व बसपा प्रत्याशी जीसी दिनकर ने भी वोट डाला। तिंदवारी सपा-कांग्रेस प्रत्याशी दलजीत सिंह, लोकदल के रामकरन सिंह बच्चन, बसपा के जगदीश प्रजापति और भाजपा के बृजेश प्रजापति ने भी वोट डाला। प्रमुख दलों के अलावा अन्य प्रत्याशियों ने भी मतदान के बाद काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें