शहर के आदर्श बजरंग इंटर कालेज मतदान केंद्र में वोट डालकर निकले पूर्व मंत्री और कांग्रेस के स्टार
- फोटो : BANDA
बांदा। वीआईपी वोटर में मात्र पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के स्टार प्रचारक नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने लखनऊ से आकर यहां पैतृक नगर बांदा शहर के मतदान केंद्र आदर्श बजरंग इंटर कालेज में दोपहर बाद वोट डाला। उनके साथ बेटे भी थे।
मीडिया से अनौपचारिक बात में कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहेगा। नतीजों का इंतजार करें। उधर, सुरक्षित सीट नरैनी से बसपा उम्मीदवार और पूर्व मंत्री जीसी दिनकर वोट नहीं डाल सके।
दरअसल दिनकर बबेरू क्षेत्र के रहने वाले हैं और वहां की मतदाता सूची में दर्ज हैं। बताया कि मतदान के दिन अपने निर्वाचन क्षेत्र नरैनी में व्यस्त हो जाने से बबेरू नहीं जा सके।