फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नरैनी के कार मैकेनिक ने मुंबई में लगाया फंदा

विज्ञापन
रामप्रताप। - फोटो : स्रोत- परिजन।
विज्ञापन
नरैनी। पिता के साथ मजदूरी करने मुंबई गए युवक ने किराए के कमरे में फंदा लगा लिया। पिता जब खाना खाने कमरे आया तो उसने उसे फंदे से लटका देखा। मुंबई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के मोहल्ला देविन नगर निवासी रामप्रताप (21) अपने पिता संतराम अनुरागी के साथ एक माह पहले मुंबई गया था। पिता-पुत्र मुंबई में किराए के कमरे में रहते थे। रविवार को रामप्रताप ने सूना मौका पाकर कमरे के अंदर रस्सी से फंदा लगा लिया। दोपहर के समय जब पिता कमरे में खाना खाने आया तो उसे फंदे से लटका देखा। पिता ने मुंबई पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पिता संतराम अनुरागी ने बताया कि रामप्रताप कार मैकेनिक था। उसने किस वजह से फंदा लगाया उसे नहीं पता। उसके पांच पुत्र हैं। छोटे भाई राजेश ने बताया कि वह शव का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें