फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: महज 41 रन सिमटी नरैनी टीम, 248 रनों से हारे

विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में मैच के बाद विजेता टीम के खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्टेडियम ट्रेनीज ने एकतरफा मैच जीत लिया, जबकि नरैनी क्रिकेट क्लब की टीम महज 41 रनों पर आलआउट होकर पवेलियन लौट गई। 248 रनों के बड़े अंतर से नरैनी टीम को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्टेडियम टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाए। बल्लेबाज ने 103 रन की नाबाद पारी खेली। इनके अलावा शिवा ने 27, मयंक ने 22, अंकुर ने 17 और आयुष ने 16 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए नरैनी क्रिकेट क्लब की टीम में मोहम्मद नबी ने तीन, अनुराग और प्रिंस ने एक-एक बल्लेबाज को पवेलियन भेजा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नरैनी क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज महज 41 रनों पर ही आल आउट हो गए। इसके चलते स्टेडियम ट्रेनीज ने 248 रनों के बड़े अंतर से मैच जीत लिया।
स्टेडियम ट्रेनीज के गेंदबाज अभय और प्रबल रौनक ने तीन-तीन विकेट लिए। क्रिकेट मैच का शुभारंभ धनंजय करवरिया और मनोज मिश्रा के द्वारा किया गया। मैच के दौरान डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव वासिफ जमा खां, उप क्रीड़ा अधिकारी कल्पना कमल, महेंद्र कछवाह, विनय श्रीवास्तव, राजेंद्र अवस्थी, महेश साहिल, क्रिकेट प्रशिक्षक शिवप्रताप सिंह के अलावा दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें