फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: वृद्धा को ऑटो ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ऑटो से उतरते समय सामने से आए दूसरे ऑटो ने वृद्धा को टक्कर मारकर कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल वृद्धा ने कानपुर में इलाज के दौरान गुरुवार को सुबह तीन बजे दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

चिल्ला थाना क्षेत्र के तारा गांव के बजरंगी डेरा निवासी दिनेश ने बताया कि दादी गजोधरी (70) बुधवार को बाजार करने चिल्ला गई थीं। बाजार करके वापस गुरुवार की सुबह 11 बजे ऑटो से घर आईं। सड़क पर उतरकर ऑटो चालक को पैसा दे रहीं थीं, तभी सामने से आए दूसरे ऑटो ने टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने के बाद ऑटो ने उन्हें कुचल दिया।
घर के सामने हादसा होने पर परिजनों ने ऑटो चालक को तुरंत पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। गंभीर रूप से घायल गजोधरी को बांदा जिला अस्पताल लाए। यहां से कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कानपुर में गुरुवार को सुबह तीन बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। गजोधरी के पति बबुलिया की वर्ष 2018 में मौत हो चुकी है। एक पुत्र रजोला है। वृद्धा की माैत से परिजन बेहाल हो गए।
चिल्ला थाना इंस्पेक्टर संदीप तिवारी ने बताया कि ऑटो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें