फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदकिशोर बने अतर्रा बार एसोसिएशन अध्यक्ष

विज्ञापन
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
अतर्रा। तहसील बार एसोसिएशन में अध्यक्ष पद पर नंदकिशोर कुशवाहा की ताजपोशी हुई है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी महेंद्र कुमार गुप्ता को 38 वोट से पराजित किया। महासचिव पद पर मनोज कुमार द्विवेदी ने जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भोला प्रसाद द्विवेदी को 18 वोटों से शिकस्त दी।
विज्ञापन

बुधवार को यहां तहसील बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों के लिए मतदान हुआ। अध्यक्ष पद पर नंदकिशोर कुशवाहा को 96 और महेंद्र कुमार गुप्ता को 58 वोट मिले। महासचिव पद में मनोज कुमार द्विवेदी ने 86 और भोला प्रसाद द्विवेदी ने 68 वोट प्राप्त किए।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश कुमार तिवारी चुने गए। उन्हें 90 वोट मिले। निकटतम प्रतिद्वंदी ब्रम्हदत्त शुक्ला को 64 वोट मिले। संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) में धीरेंद्र सिंह चुने गए। उन्हें 93 वोट और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सुरेंद्र त्रिपाठी को 61 वोट प्राप्त हुए। मतदान सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक चला। इसके बाद मतगणना हुई। सभी 155 मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार शुक्ला और सहायक निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार शुक्ला ने नतीजे घोषित किए और निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र सौंपे।
इल्डर्स कमेटी चेयरमैन रामकिशोर तिवारी सहित सुरेश गौतम आदि ने मतदान स्थल पर लगातार नजर रखी। पुलिस इंसपेक्टर रविंद्र कुमार तिवारी, एसएसआई चंद्रपाल सिंह, एसआई गौरव तिवारी, गोपाल दुबे, पन्नालाल यादव, सुजीत कुमार आदि फोर्स के साथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें