बांदा। मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत पात्र नागरिकों के नाम सूची में जोड़ने के साथ मृत, अपात्र और स्थानांतरित मतदाताओं के नामों का सत्यापन कर नियमानुसार हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
जिले में महिला और मतदाता संख्या के अनुपात को मानक के अनुरूप बढ़ाने के लिए महिला कल्याण, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा, दिव्यांगजन, ग्राम्य विकास और युवा कल्याण विभाग के सहयोग से अभियान चल रहा है। युवा, पहली बार मतदाता बनने वाले, छूटे हुए, बेघर, दिव्यांग और महिला मतदाताओं के नाम जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी अमित आसेरी की ओर से नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण जांचने की अपील की गई है। नाम नहीं होने पर फार्म-6 और विवरण में त्रुटि होने पर फार्म-8 के माध्यम से बीएलओ या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है।