फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पन्ना के संस्थापक बाघों की प्रतिमाएं लगवाएं

Sat, 03 Oct 2026 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो -9-पन्ना टाइगर रिजर्व की संस्थापक बाघिन टी 1 अपने शावकों के साथ। स्रोत - विभाग
विज्ञापन
करतल। पन्ना टाइगर रिजर्व को दोबारा बाघों से आबाद करने वाले संस्थापक बाघों की स्मृति में उनकी प्रतिमाएं स्थापित करने की मांग उठी है।
विज्ञापन

वन्यजीव संरक्षण सप्ताह पर वन्यजीव प्रेमी अरुण सिंह ने कहा कि पन्ना टाइगर रिजर्व के अकोला गेट पर हाल ही में हथिनी वत्सला की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है। इसी तरह संस्थापक बाघों की प्रतिमाएं लगाई जाएं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2009 में पन्ना बाघ विहीन हो गया था।
विज्ञापन

इसके बाद बाघ पुनर्स्थापना योजना के तहत कान्हा, बांधवगढ़ और पेंच टाइगर रिजर्व से नर-मादा बाघ लाकर पन्ना में छोड़े गए। टी-1 से टी-7 तक के संस्थापक बाघों ने पन्ना के जंगल को दोबारा आबाद करने में अहम भूमिका निभाई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें