फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत व नृत्य में आरोही व दीप्ति अव्वल

Wed, 21 Oct 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नवरात्र के अवसर पर संगीत महाविद्यालय उद्घाटन समारोह में बालिकाओं ने मेधा का शानदार प्रदर्शन किया। मंच पर अदाकारी देख रहे दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। उच्च स्थान पाने वाली बालिकाओं को ईनाम देकर प्रोत्साहित किया गया। जूनियर में अरोही और सीनियर में दीप्ति ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


नटराज संगीत महाविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में चित्रकला जूनियर में सोनाली प्रथम व शिवांसी गुप्ता द्वितीय रहीं। सुगम गायन में आरोपी प्रथम व शिवांशी द्वितीय रही। सीनियर में दीप्ति गुप्ता प्रथम व प्रवीण द्वितीय रहे। नृत्य शिशु वर्ग में निष्ठा प्रथम व दिशा जैन द्वितीय रही।

बाल वर्ग में रिष्का प्रथम व ज्योति सोनी द्वितीय रहीं। युवा वर्ग में दिव्यांशी प्रथम व छवि दूसरे स्थान पर रही। निर्णायक स्नेहलता श्रीवास्तव, रोशनी तिवारी, सत्यनारायण, मनमोहन, नीलम तिवारी, रिचा सिंह शामिल रहीं। प्रभाकर कक्षा की उपाधियां भी वितरित की गईं।
विज्ञापन


कमलेश द्विवेदी व तबले में संगत ओमकार सिंह ‘कोनी’ ने की। ख्याल गायन मनमोहन सिंह व तबले में सत्यनारायण सोनी और तराना की प्रस्तुति नंद किशोर शुक्ल ने की। तबले पर उनका साथ रामकेदार व राजेश ने दिया।

कथक नृत्य मंचन में नीलम तिवारी ने गायन प्रस्तुत किया। हारमोनियम पर नगमा, तबले पर सत्यनारायण व प्रणय कुमार ने संगत की। जिलाधिकारी की पत्नी डा. विमलेश राठौर ने काजल पटेल, सुधेश खरे, साधना उपाध्याय, अंजली सिंह, राजेश, रिषीकेश, सागर पांडेय, प्रगति सक्सेना, सुप्रिया अग्निहोत्री को सम्मानित किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें