फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाक्सिंग में जीजीआईसी कमासिन चैंपियन

Wed, 21 Oct 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मंडलीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में जीजीआईसी कमासिन व बजरंग इंटर कॉलेज ने चैंपियनशिप जीती। जूनियर व सीनियर वर्ग में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


डीआर पब्लिक स्कूल में मंगलवार को मंडलीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग 64 किलोग्राम भार वर्ग में जीजीआईसी कमासिन की छात्रा रश्मि द्विवेदी प्रथम, 57 किलोग्राम में की मालती यादव, व 54 किलोग्राम में नेहा द्विवेदी, 51 किलोग्राम में पूनम सविता अव्वल रहीं। जूनियर वर्ग बालिका 44 किलोग्राम में संगीता संगीता मौर्या, 51 किलोग्राम में कृति मिश्रा, 47 किलोग्राम में संगीता परिहार, 54 किलोग्राम में प्रीती साहू, 38 किलोग्राम में रीता प्रथम रहीं। सभी विजेता छात्राएं जीजीआईसी कमासिन की हैं। बालक वर्ग सीनियर 64 किलोग्राम में बजरंग के राजेश कुमार वर्मा प्रथम, डीआर पब्लिक के जगदीप सिंह द्वितीय रहे। 60 किलोग्राम में अवधेश कुमार प्रथम, 57 किलोग्राम में डीआर पब्लिक के प्रद्युम्न सिंह प्रथम व ज्ञानेंद्र कबीर द्वितीय रहे। 44 किलोग्राम में आदर्श शिक्षा निकेतन के शैलेंद्र कुमार प्रथम रहे।

सब जूनियर वर्ग 28 किलोग्राम वर्ग में डीआर के दीपक गुप्ता व 30 गिलोग्राम में अभिषेक सविता प्रथम व अभिजीत गोस्वामी द्वितीय रहे। 32 किलोग्राम में सेंट मेरी के हर्ष सिंह प्रथम व प्रज्ज्वल यादव द्वितीय रहे। रेफरी की भूमिका अजय कुमार ने निभाई। डीआईओएस हिफजुर्रहमान, वीरेंद्र सिंह चंदेल, प्रधानाचार्य आकांक्षा अरजरिया, जीजीआईसी कमासिन प्रधानाचार्य शोभा वर्मा ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें