फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नाला सफाई की नगर पालिका को आई सुध, जेसीबी से साफ कराया पंकज नाला

Sun, 14 Jun 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 11 आठ जून को अमर उजाला में प्रकाशित खबर। संवाद
विज्ञापन
बांदा। मानसून आने से पूर्व नाला-नालियों की सफाई को लेकर नगर पालिका को सुध आई है। रविवार को नगर पालिका ने जेसीबी लगाकर शहर के बड़े पंकज नाला की जिलाधिकारी कॉलोनी सड़क के पास सफाई कराई। सिल्ट और पॉलिथीन का कचरा बाहर निकाला।
विज्ञापन




अमर उजाला ने आठ जून के अंक में मानसून आने से पूर्व नाला गंदगी की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। नगर पालिका व जिला प्रशासन ने खबर का संज्ञान लेकर नाला सफाई का काम शुरू करा दिया है। शहर के पंकज नाला की जिलाधिकारी कॉलोनी से सफाई की शुरुआत कराई गई। यहां जेसीबी लगाकर नाले में पड़ा पॉलिथीन का कचरा बाहर निकाला। इसी तरह से बलखंडी नाका, कटरा, स्वराज कॉलोनी मोहल्लों में भी नालियों की सफाई शुरू कराई गई है।



शहर के पंकज नाला समेत विभिन्न मोहल्लों के नाले-नालियों की सफाई का कार्य 15 जुलाई तक पूरा किया जाना है। डीएम कॉलोनी स्थित पंकज नाले की जेसीबी लगाकर सफाई कराई गई है। अभी सफाई कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हेमंत प्रसाद



सफाई निरीक्षक, नगर पालिका बांदा।

फोटो - 11 आठ जून को अमर उजाला में प्रकाशित खबर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें