फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खड़जा उखाड़ने पर उखड़ी पालिका, पीडब्ल्यूडी को थमाया 45 लाख का नोटिस

विज्ञापन
कचहरी रोड पर इंटरलॉकिंग खड़ंजा उखाड़ती जेसीबी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। नगर पालिका की ओर से दो माह पूर्व महाराणा प्रताप चौक से कचहरी होते हुए मुक्तिधाम तक फुटपाथ पर लगाया गया खड़ंजा पीडब्ल्यूडी ने सड़क के चौड़ीकरण में उखाड़कर फेंक दिया। इससे दोनों महकमों में ठन गई। नगर पालिका ने जहां पीडब्ल्यूडी को 45 लाख रुपये का नोटिस थमा दिया, वहीं पीडब्ल्यूडी ने यह कहकर पैसा देने से मना कर दिया कि सड़क उनकी है। इसमें पालिका को खड़ंजा लगाना ही नहीं चाहिए।
विज्ञापन


शहर को सुंदर बनाने के लिए महाराणा प्रताप चौक से कचहरी होते हुए मुक्तिधाम गेट तक 42 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके दोनों ओर पौधे लगाने के साथ ही सड़क के बीच डिवाइडर बनाया जाएगा। चौड़ीकरण का काम चल रहा है। महाराणा प्रताप चौक से कचहरी तक 50 फीसदी काम पूरा हो गया है। कचहरी से मुक्तधाम तक चौड़ीकरण के लिए खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है।

उधर, पीडब्ल्यूडी ने दो माह पूर्व लगाए गए खड़ंजा उखाड़ने पर नगर पालिका उखड़ गई। उसने पीडब्ल्यूडी को 45 लाख रुपये के क्षति का नोटिस थमा दिया पीडब्ल्यूडी ने यह कहकर पैसा देने से मना कर दिया कि सड़क पीडब्ल्यूडी की है यहां पर नगर पालिका को खड़ंजा बिछाना ही नहीं चाहिए। दोनों विभागों के बीच तनातनी बढ़ने पर बड़े अधिकारियों ने मामले को निपटाया। नगर पालिका के अवर अभियंता कौशल किशोर का कहना है कि अब पीडब्ल्यूडी उखाड़ा गया खडंजा खुद के खर्च पर दूसरी जगह लगवाएगा।
विज्ञापन




वर्जन-

खड़ंजा उखाड़ने पर पीडब्ल्यूडी को नोटिस दिया है। पीडब्ल्यूडी खड़ंजा लगवाए या फिर पैसा दे। हालांकि वह खड़ंजा लगवाने पर राजी हो गया है। -नीलम चौधरी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें