फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गरीब एकजुट होंगे तभी समाज का उत्थान होगा

विज्ञापन
नुक्कड़ सभा को संबोधित करते बाबूसिंह कुशवाहा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कालिंजर। जन अधिकार पार्टी ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए कस्बे में नुक्कड़ सभा और यात्रा निकाली। इस दौरान पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा, संस्थापक व सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने यात्रा का नेतृत्व किया। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जब समाज के गरीब एकजुट होंगे तभी समाज का उत्थान होगा। दूसरे दलों को वोट देकर बर्बाद ना करें। यह सिर्फ वोट की राजनीति करते है। बाद में गरीबों के उत्थान के लिए कोई कार्य नहीं करता। सांसद ने समाज के लोगों से एकजुटता का आहवान किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष चंद्रसेन पाल, जिलाध्यक्ष हनुमान दास, शंकर लाल वर्मा, जमुनादास राजपूत सहित अन्य मौजूद रहे। नुक्कड़ सभा के बाद यात्रा ग्राम सढ़ा के लिए रवाना हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें