फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार को गैंगस्टर में जमानत, परवाना जेल आया

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को मऊ की गैंगस्टर कोर्ट से जमानत मिल गई है। कोर्ट ने रिहाई का परवाना डाक से जेल भेजा है। हालांकि अन्य मामलों में जमानत न मिलने से मुख्तार जेल में ही रहेंगे।
विज्ञापन

मऊ के गैंगस्टर कोर्ट ने गैंगेस्टर मामले में मुख्तार की 16 फरवरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई की थी। मुख्तार के खिलाफ जारी वारंट को वापस लेते हुए जमानत दे दी। कोर्ट ने 17 फरवरी को रिहाई परवाना डाक से जेल भेज दिया। कारागार अधीक्षक ने बताया कि परवान मिल गया है।
लेकिन मुख्तार को अन्य कई मामलों में जमानत नहीं मिली है। लिहाजा वह जेल में ही रहेंगे। ज्ञात हो कि कोर्ट में उपस्थित न होने पर कोर्ट ने मुख्तार का वारंट जारी कर दिया था।
विज्ञापन

पिछले दिनों मुख्तार से वकालत नामा में हस्ताक्षर कराने के लिए बांदा आए अधिवक्ता दरोगा सिंह का कहना था कि मुख्तार जेल में है। कोर्ट ले जाने की जिम्मेदारी जेल की है। लिहाजा अगली सुनवाई में वह इस बात को रखेंगे और जमानत की भी मांग करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें