फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी की बारिश से फिर उफनाए बांध

Sun, 07 Aug 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
रविवार की शाम बांदा में केन नदी का बढ़ा पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। एमपी में हुई झमाझम बारिश का असर बांधों और नदियों पर पड़ा है। करीब पखवारे से शांत गंगऊ और बरियारपुर बांध फिर उफना गए। रविवार को गंगऊ बांध का जलस्तर बढ़कर 738.1 फीट हो गया। इस बांध से 1,10,500 क्यूसेक पानी केन नदी में पास हो रहा है। उधर, बरियारपुर से भी 96,000 क्यूसेक पानी केन नदी में गिर रहा है। इससे केन नदी के जलस्तर में लगभग तीन मीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। केन नदी 100 मीटर के निशान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


बारिश थम जाने से बांध भी थमे थे, लेकिन 48 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश की घटियों में हुई बारिश ने बांधों को उफना दिया है। बांधों के जलस्तर में चार से पांच फीट का इजाफा हुआ है। गंगऊ बांध में 31 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। बरियारपुर बांध का जलस्तर 615 फीट पहुंच गया है।

उधर, बांधों से छूट रहे पानी ने केन नदी को उफना दिया है। 97 मीटर पर बह रही केन अब 100 मीटर का पैमाना पार कर गई है। रविवार को नदी का जल स्तर 100 मीटर पर था, जो खतरे के निशान से चार मीटर नीचे है। उधर, चिल्ला घाट में यमुना नदी का जल स्तर पांच सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। रनगवां बांध का जलस्तर भी लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका अधिकतम जलस्तर 765 फीट है। अब तक 761.3 फीट पानी भर चुका है। अधिशासी अभियंता ओपी मौर्या का कहना है कि फिलहाल बाढ़ की स्थिति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें