संसद में जिले की सड़क को लेकर चर्चा करतीं सांसद कृष्ण पटेल।
- फोटो : स्रोत स्वयं
बांदा। सांसद कृष्णा देवी पटेल ने जनपद मुख्यालय से कमासिन होते हुए प्रयागराज तक फोरलेन सड़क मार्ग के निर्माण का मुद्दा संसद में उठाया। जारी पत्र में बताया कि गुरुवार को केंद्रीय परिवहन मंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए मार्ग निर्माण की मांग की गई।
बताया कि महाकुंभ के दौरान सुगम व कम दूरी होने की वजह से इस मार्ग से हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन हुआ। बड़ी संख्या में वाहनों के आवागमन से जगह-जगह पर लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। कहा कि इस मार्ग के चौड़ीकरण होने से प्रयागराज, बनारस व अयोध्या जाने वाले यात्रियों को आसानी होगी। साथ ही दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। (संवाद)