फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हफ्ते में अंडरपास नहीं बना तो आंदोलन

विज्ञापन
Movement if underpass is not made in a week - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। मानकविहीन अंडरपास बनाने वाले दोषियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर बुंदेलखंड इंसाफ सेना ने रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन सहायक स्टेशन प्रबंधक को दिया। कहा कि दोषी ठेकेदार और संबंधित अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में रेलवे के कार्यों में घटिया निर्माण न हो सके।
विज्ञापन

अंडरपास की रिटेनिंग दीवार ढहने से यूपी-एमपी को जोड़ने वाला मार्ग पूरी तरह बंद है। लोगों को रेलवे पटरी पार करके आना-जाना पड़ रहा है। इससे उनकी जान को खतरा मंडरा रहा है। शीघ्र अंडरपास बनवाया जाए। चेतावनी दी कि एक सप्ताह में अंडरपास नहीं बना तो बुंदेलखंड इंसाफ सेना जोरदार आंदोलन करेगा। इसकी जिम्मेदारी रेलवे विभाग की होगी। नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी ने किया। ज्ञापन देने वालों में आदिल, आरिफ, आकाश सोनी, अतुल कुमार, रोहित, राहुल गुप्ता, शहबान आदि शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें