फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पीछे बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाने से सिर पर आई गंभीर चोटें बाइक चालक की मौत का कारण बनीं।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर बिल्हरका गांव निवासी रामहित (21) पुत्र महेश बुधवार की शाम बाइक पर चचेरे भाई की बरात में शामिल होने बंडे गांव जा रहा था। साथ में उसका फुफेरा भाई टेढ़ी (छतरपुर) गांव निवासी दीपक (22) भी था। बांदा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में अतर्रा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। रामहित की मौके पर ही मौत हो गई। दीपक घायल हो गया। उसे अतर्रा सीएचसी से जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया गया है। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के मामा प्रकाश ने बताया कि रामहित अविवाहित और पेशे से राजमिस्त्री था। चार भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें