फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांस्टेबल की मौत में सास-ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ससुराल में सिर पर चोट आने से महिला कांस्टेबल की हुई मौत के मामले में मृतका के सास-ससुर को दहेज हत्या में गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत में पेश किए जाने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। पति सहित नौ लोगों के विरुद्ध मृतका के पिता ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पति सहित अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं। पति परिषदीय विद्यालय में शिक्षक है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के झील का पुरवा में 4 मई की रात कांस्टेबल राजकुमारी की ससुराल में मौत हो गई थी। ससुराल वालों का कहना था कि पैर फिसल जाने से गिरने पर सिर में चोट आई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था।
मृतका के पिता रामगोपाल (कुरारा, हमीरपुर) ने यहां शहर कोतवाली में पति, सास, ससुर सहित नौ ससुराल वालों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कहा था कि शादी में स्कार्पियो, साढ़े पांच लाख रुपये और सोने-चांदी आदि के जेवर दिए थे। इसके बाद भी राजकुमारी को और दहेज के लिए ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप लगाया कि 4 मई को उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी ससुर रामस्वरूप और सास पार्वती को गिरफ्तार कर बुधवार को सीजेएम न्यायालय में पेश किया। वहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पति व अन्य आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हुए। मृतका राजकुमारी जीआरपी में कांस्टेबल थी। उसकी तैनाती झांसी में थी। लॉकडाउन में ससुराल से वहां न जाने पर उसे बांदा जीआरपी थाने में संबद्ध कर दिया गया था। शादी 29 फरवरी 2016 को हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें