फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसपा लोहिया वाहिनी ने ज्ञापन भेजा

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने आए प्रसपा नेता। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की लोहिया वाहिनी बांदा इकाई ने बुधवार को यहां प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। चार सूत्री ज्ञापन में कहा कि लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली आगरा में जरूरतमंदों को राहत सामग्री बांटने का अभियान चलाए हुए थे। सत्ताधारी दल के सांसद ने लाव लश्कर के साथ उनके कार्यालय आकर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

वहां मौजूद पीड़ितों को मारपीटकर भगा दिया। यह निंदनीय है। ज्ञापन में मांग की कि सांसद और उनके साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर घायल असहायों को एक-एक लाख रुपये की मदद और कोहली को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। प्रदेश में सत्तारूढ़ दल द्वारा कार्यकर्ताओं, अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ की जा रही आपराधिक घटनाओं को रोका जाए।
ज्ञापन देने वालों में वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुज सोनी सहित हरिश्चंद्र सोनकर, रामलखन यादव, मनोज यादव, वरुण धुरिया, आशीष सोनकर, रमाशंकर राजपूत, महेंद्र कुशवाहा, मोहम्मद नौशाद, अशोक यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें