फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 24 घंटे में 50 से ज्यादा फाल्ट, बेबस दिखे बिजली कर्मचारी

विज्ञापन
पक्षियों के टकराने के बाद टूटे तार को दुरुस्त करते बिजली कर्मचारी।-स्रोत विभाग
विज्ञापन
बांदा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भी भक्तों को बिजली कटौती से छुटकारा नहीं मिला। जन्मोत्सव का कार्यक्रम अंधेरे में करना पड़ा। शनिवार की शाम सात बजे से बिजली की आंख मिचौली शुरू हुई तो 12 बजे तक सिलसिला जारी रहा। शहर की ढाई लाख की आबादी बिना बिजली पांच घंटे परेशान रही। उमस व गर्मी बढ़ने से ट्रांसफार्मर व केबल ओवरलोड होकर जलते रहे। पिछले 24 घंटे में 50 से ज्यादा फाल्ट हुए और विभागीय कर्मचारी फाल्ट की तलाश में भटकते रहे।
विज्ञापन

शहर के पीलीकोठी उप केंद्र के महेश्वरी देवी फीडर में 11 हजार की लाइन में दो पक्षी टकरा जाने से लाइन में फाल्ट आ गया। शाम पांच बजे कर्मचारियों को सूचना मिली तो फाल्ट की तलाश में निकले। करीब दो घंटे बाद पता चला कि पक्षियों के टकराने से तार टूट गया है। इसे बनाने में करीब दो घंटे लग गए। करीब दस बजे बिजली आई तो दस मिनट भी नहीं टिकी और फिर कटरा में इंसुलेटर जल गए। इससे 12 बजे तक लोगों को इंतजार करना पड़ा। स्टेशन रोड, छोटी बाजार, कटरा सहित करीब दस मोहल्लों की छह घंटे बिजली गुल रही।
रामलीला मैदान के पास 11 केवी लाइन में शाम सात बजे तेज धमाके के साथ तार टूटकर नीचे गिर गया। वहां मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पर लाइन काटी गई। करीब 11 बजे बिजली का तार बदला गया और लाइन चालू की गई। इस बीच बाजार, पदमाकर चौराहा, रामलीला मैदान सहित कई मोहल्लों में लोगों ने अंधेरे में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया।
विज्ञापन

वहीं गुलाब बाग के ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण लक (जोड़) लाल हो गए, इससे करीब नौ बजे शटडाउन ले लिया। यहां अलीगंज, खाईंपार, गुलाबबाग, शास्त्री नगर की करीब 20 हजार की आबादी चार घंटे अंधेरे में रही। स्टेशन रोड में केबल पिघल कर जलने से रात नौ बजे बिजली गुल हो गई। पीलीकोठी सब स्टेशन से कर्मचारी सीढ़ी लेकर पहुंचे और करीब तीन घंटे में फाल्ट सही किया। इस तरह बिजली ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भक्तों को जमकर छकाया। लोगों को भजन-कीर्तन, साज-सज्जा व जन्मोत्सव के सपने धरे के धरे रह गए। उधर, बिजली विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सात ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर जल गए। करीब 45 जगह कहीं तार टूटे तो कहीं फाल्ट को लेकर शटडाउन लिया गया।

मवई में दूसरे दिन भी नहीं बदला बोल
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग गांव में झंडा देवी के पास खाद से भरे एक ट्रक ने 11 हजार हजार लाइन के विद्युत पोल में टक्कर मार दी थी। इससे मवई सहित कई गांव प्रभावित रहे। रात करीब एक बजे हादसा हुआ तो दूसरे दिन भी पोल नहीं बदला गया। गांव के संतोष व श्रीराम ने बताया कि दो दिन से ग्रामीण अंधेरे में हैं। विभाग में शिकायत की, पर अभी तक पोल नहीं बदला गया।

वर्जन-
-मौसम साफ होने और तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ा है। ऐसे में बिजली उपकरणों के चलने से बिजली की खपत भी बढ़ी है। ज्यादा खपत के कारण कुछ जगह ट्रांसफार्मर व केबल हीट होकर जले हैं। उन्हें तत्काल टीम भेजकर दुरुस्त कराया गया है। -राजीव रंजन, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, नगरीय।

पक्षियों के टकराने के बाद टूटे तार को दुरुस्त करते बिजली कर्मचारी।-स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें