तिंदवारी/कमासिन। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर शिवदर्शन सिंह महाविद्यालय (कल्यानपुर) में आयोजित क्विज व निबंध प्रतियोगिता में छात्र मनीष के नेतृत्व वाली ए टीम विजयी रही। निबंध में लक्ष्मी प्रथम और मनीषा द्वितीय रहीं। पोस्टर में शैलजा गुप्ता प्रथम व गोल्डी द्वितीय रहीं। प्राचार्य डॉ. विजय बहादुर शुक्ला ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
उधर, एसएन इंटर कॉलेज में आयोजित संवाद कार्यक्रम में भाजपा विधायक बृजेश कुमार प्रजापति ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह ने ग्रामीण आजीविका मिशन के महिला समूहों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
जिला उद्यान अधिकारी परवेज खां, कृषि विश्वविद्यालय प्रो. डॉ. विवेक कुमार सिंह, बीडीओ अमित यादव, एडीओ रामकुमार वर्मा, कृषि इकाई प्रभारी गौतेंद्र मौर्या, पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह यादव व विवेक कुमार सिंह, ज्ञान बाबू त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष देवा त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
उधर, दक्षिणी समिति में हुई गोष्ठी में राजनारायण द्विवेदी, आनंद स्वरूप, पूर्व ब्लाक प्रमुख शंकर सिंह, राजू सिंह, डॉ. चंद्रमौली श्रीवास्तव, प्रबंधक रामनरेश कुशवाहा, शिव प्रकाश सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
कमासिन ब्लाक परिसर में आयोजित गोष्ठी में बुंदेलखंड विकास बोर्ड चेयरमैन अयोध्या सिंह ने कहा कि कृषि कानून के बारे में विपक्ष किसानों के बीच भ्रम फैला रहा है। मंडल अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, विक्रम सिंह, कमल द्विवेदी, रावेंद्र गर्ग, रामनरेश, ऊधौ सिंह परिहार, सुनील वर्मा, अनुुकूल मिश्र, आनंद सिंह, सुशील द्विवेदी, ईदल राजपूत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव कुमार, डॉ. कमलेश कुमार, रामरूप, मुकेश कुमार, अरुण सिंह भी मौजूद रहे।