फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को अधिसूचना के साथ नामांकन की शुरूआत

Mon, 30 Jan 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
: तहसील भवन : यहां होंगे नामांकन। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
चौथे चरण के लिए विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ सोमवार से नामांकन शुरू हो जाएंगे। रविवार को पूर्व संध्या पर तैयारियां पूरी कर ली गईं। यह पहला मौका होगा जब तहसील में नामांकन दाखिल किए जाएंगे। अधिकारियों ने नामांकन स्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन


बांदा जनपद की चारों सीटों पर चौथे चरण में 23 फरवरी (गुरुवार) को मतदान होना है। निर्वाचन की अधिसूचना सोमवार (30 जनवरी) को जारी होगी। यह एक हफ्ते चलेगी और 6 फरवरी को अंतिम दिन होगा। 7 फरवरी (मंगलवार) को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 9 फरवरी को नाम वापस लिए जा सकेंगे।

2012 विधान सभा चुनाव के लिए नामांकन कलेक्ट्रेट में हुए थे, अबकी पहली बार तहसील को नामांकन स्थल बनाया गया है। पूर्व संध्या पर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर लीं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम गंगाराम गुप्ता और अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा ने नामांकन स्थल की तैयारियां देखीं।
विज्ञापन


एडीएम ने बताया कि चारों विधान सभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग कक्ष और काउंटर बनाकर नामांकन पत्र लिए जाएंगे। चारों रिटर्निंग आफीसर के कक्ष के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। नामांकन स्थल पर पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें