फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन रुकवाने में रात में पहुंचे विधायक

विज्ञापन
बांदा के नरैनी क्षेत्र में अवैध खनन स्थल पर देर रात पहुंचे विधायक राजकरन कबीर (दाहिने), साथ में जिल - फोटो : BANDA
विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। मध्यप्रदेश की सीमा में स्थित क्षेत्र के पांड़ादेव (रिसौरा) गांव में बालू डंप की आड़ में अवैध खनन की सूचना पर भाजपा विधायक राजकरन कबीर बृहस्पतिवार की रात दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और रात में ही अफसरों व पुलिस को बुलाकर तीन ओवरलोड ट्रक सीज करा दिए। खनिज सर्वेयर ने डंप स्थल पर परमिट से ज्यादा बालू बरामद की है।
विज्ञापन

पांड़ादेव गांव में बालू के अवैध खनन की सूचना पर विधायक कबीर रात 10 बजे जिला पंचायत सदस्य अरविंद कुमार त्रिपाठी के साथ मौके पर पहुंचे। विधायक ने केन नदी किनारे के खेताें में टीलों पर खनन होते देखा तो मौके पर मौजूद लोगों से रोकने को कहा, मगर खनन करा रहे लोग नहीं माने। इस पर विधायक ने खनिज सर्वेयर एसके पाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार, प्रभारी तहसीलदार आरके शुक्ला, कोतवाली प्रभारी दीपक कुमार पांडेय और गिरवां थानाध्यक्ष को मौके से फोन कर पहुंचने को कहा।
कुछ देर बाद पुलिस फोर्स संग अफसर मौके पर पहुंचे। इस बीच तीन बालू लदे ओवरलोड ट्रकों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। प्रभारी तहसीलदार शुक्ला ने बताया कि गांव में मुरवां के मनोज त्रिवेदी के नाम बालू डंप का परमिट है। परमिट में 35 हजार घन मीटर भंडार की अनुमति है, लेकिन मौके पर लगभग 2000 घन मीटर बालू अधिक पाई गई। उधर, विधायक कबीर ने बताया कि दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें