फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन पहचान में बच्चों ने दिखाया जज्बा

Wed, 17 Feb 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। परिषदीय स्कूलों में चल रहे मिशन पहचान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सभी ब्लाकों से 72 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में बुधवार को मिशन पहचान की इस प्रतियोगिता में पहली से 8वीं कक्षा तक के 72 बच्चे शामिल हुए। प्रत्येक ब्लाक व नगर क्षेत्र से 8-8 मेधावी बच्चों ने प्रतियोगिता में हुनर दिखाया। डीएम सुरेश कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया।

जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आरडी यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी इशरत जहां, डायट प्राचार्य आदर्श कुमार, प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय पुरस्कार समारोह में शामिल रहे।
विज्ञापन


बीएसए ओपी त्रिपाठी ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति, विद्यालय अवधि में पूरे समय ठहराव, गुणवत्ता युक्त शिक्षण से अधिगम स्तर को बढ़ाते हुए सभी बच्चों में शिक्षा के न्यूतम अधिगम स्तर को हासिल कराने के लिए मिशन पहचान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें