बांदा/अतर्रा। एस्टर चेरिटेबल सोसायटी ने आवास विकास
स्थित सेंट जार्ज स्कूल में नेत्र परीक्षण शिविर लगाया। राजाराम मेमोरियल
आई हास्पिटल के सहयोग से लगे शिविर में डॉ. अमृता गुप्ता, शुभम, राहुल,
शिवांश, आरती, आशीष, अंकुर, उमा सुत, सत्येंद्र ने बच्चों के आंखों की जांच
की।
सावधानी बरतने की सलाह दी। अध्यक्ष एस्टर, प्रधानाचार्य
एल्वर्ट रसकिन, डॉ. अशोक शिवहरे इत्यादि मौजूद रहे। उधर, राजकीय आयुर्वेदिक
कॉलेज/चिकित्सालय अतर्रा की पूर्व प्राचार्य डॉ. कमला देवी शर्मा की
स्मृति में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।
करीब 100 लोगों ने
जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मुफ्त इलाज किया। बांदा रोड स्थित
कमला नर्सिंग होम में बुधवार को डॉ. राजेश शर्मा और उनकी पत्नी डॉ. मृदुला
शर्मा की ओर से यह शिविर लगाया गया। नर्सिंगहोम के डॉ. रामेश शर्मा, व
कांग्रेस नेता साकेत बिहारी मिश्र समेत स्वास्थ्य कर्मी सहयोग में रहे। े