बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के चटगन गांव में नाबालिग की शादी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शादी रुकवा दी है। वधू के सर्टिफिकेट से उसके नाबालिग होने की जांच की गई। जांच पूरी होने तक विदाई की रश्म रोक दी है।
देहात कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को देर शाम उन्हें एक अज्ञात कॉलर ने सूचना दी कि चटगन गांव में एक बिरादरी के यहां नाबालिग की शादी की जा रही है। बरात हमीरपुर से आई है। इस सूचना पर मौके पर पहुंचे देहात कोतवाली प्रभारी ने वधू के सर्टिफिकेट से जांच की। मामला चाइल्ड वेलफेयर को सौंपा गया है। जांच पूरी होने तक विदाई रोक दी है। (संवाद)