फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में नरैनी चैंपियन

Sat, 20 Feb 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जनपदीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में नरैनी ब्लाक चैंपियन और महुआ ब्लाक उप चैंपियन घोषित किए गए। समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर बालक वर्ग कबड्डी में खानपुर (महुआ) टीम विजेता और बड़ोखर खुर्द टीम उप विजेता रही। लंबी कूद में जसपुरा व कमासिन के खिलाड़ी पहले व दूसरे स्थान पर रहे।

बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ में विमला (बरुवा कालिंजर) प्रथम, शिवानी (समगरा) द्वितीय, लंबी कूद में रोशनी (नादादेव) प्रथम व विमला (बरुवा कालिंजर) द्वितीय और कबड्डी में नरैनी ब्लाक की टीम विजेता व जसपुरा उप विजेता रही।
विज्ञापन


जूनियर स्तर (बालक) गोला फेंक में करन सिंह (नंदवारा) प्रथम, राजा बाबू (समगरा) द्वितीय, लंबी कूद में कृष्ण कुमार नरैनी (प्रथम), राजाबाबू (बबेरू) द्वितीय और बालीबाल में बड़ोखर खुर्द टीम विजेता रही।

बालिका वर्ग (गोला फेंक) में शांति देवी (पाली) प्रथम व गायत्री (तिंदवारी) द्वितीय, लंबी कूद में नीरू सिंह (बरुवा कालिंजर) प्रथम, शांति देवी (पाली) द्वितीय और खो-खो प्रतियोगिता में नरैनी विजेता व बिसंडा ब्लाक की टीम उप विजेता रही। वालीबाल में भी नरैनी अव्वल व तिंदवारी उप विजेता घोषित हुई।

समापन पर पुलिस अधीक्षक आरपी पांडेय ने खिलाड़ियों को पुरस्कृृत किया। बीएसए ओपी त्रिपाठी ने ट्राफी सौंपी। प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी समेत टीचर व अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें