फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों से त्रस्त महिला की डीआईजी से गुहार

Sat, 20 Feb 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दबंगों की दहशत में जी रही दलित महिला ने बेटी-बेटे का अपहरण और हत्या की खुली धमकी देने के बाद डीआईजी की ड्योढ़ी में फिर दस्तक दी है। डीआईजी और एसपी से पहले भी फरियाद की थी। डीआईजी ने फिर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


महोबा जनपद के कबरई कस्बे की सुनीता अनुरागी पत्नी मुन्नालाल शनिवार को अपने बच्चों के साथ डीआईजी आवास आई। उन्हें दी अर्जी में कहा कि पड़ोस के दबंगों और गुंडों ने उसका जीना मुहाल कर दिया है।

पुलिस कार्रवाई न होने से हौसले और बढ़ गए हैं। बुधवार को रात करीब नौ बजे दो लोग आए और दबंगों के पास चलने को कहा। उसने जाने से इनकार किया तो धमकी दी कि उसकी लड़की और लड़के परीक्षा देने या स्कूल नहीं जा पाएंगे।
विज्ञापन


रास्ते से ही उठाकर हत्या कर देंगे। सहमी सुनीता दबंगों के दरवाजे गई तो वहां खुलेआम अभद्रता करते हुए यही धमकी फिर दी। विरोध करने पर दबंगों ने कुल्हाड़ी और लाठी से हमला करने की कोशिश की। पड़ोस के लोगों ने बचाया।

सुनीता ने अपनी तहरीर में कहा है कि सहमे बच्चे स्कूल और परीक्षा देने नहीं जा पा रहे हैं। शुक्रवार की शाम दबंग आधा दर्जन लोगों के साथ आ धमका। हाथ में तमंचा था। पुन: धमकी दोहराई। बताया कि उसके पति बाहर रहते हैं। वह बच्चों के साथ रह रही है।

कोई भी घटना हो सकती है। कबरई थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही। उधर, एक अन्य तहरीर में कबरई निवासी जागेश्वरी ने डीआईजी को दी अर्जी में भी दबंगों द्वारा की गई मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें