फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : गौरा बाबा धाम में भगवान के जेवर समेत लाखों की चोरी

विज्ञापन
अतर्रा में चोरों द्वारा फेंके गए बक्सों के फिंगर प्रिंट लेते एक्सपर्ट। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
अतर्रा। सिद्धपीठ गौरा बाबा धाम में शनिवार की रात चोरों ने पंचमुखी शंकर-पार्वती मंदिर का ताला तोड़कर भगवान के जेवर और दो दान पेटिका से रुपये चुरा ले गए। रविवार की सुबह पुलिस ने डाग स्क्वॉड के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने नमूने लिए। चोरी से श्रद्धालुओं में रोष है। देर से आरती हुई।
विज्ञापन

पूजन के लिए मंदिर पहुंचे पुजारी पुरुषोत्तम दास को चोरी की जानकारी हुई। उनकी सूचना पर सीओ सत्य प्रकाश शर्मा, इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मंदिर से कुछ दूर स्थित एक बाग में खाली दान पेटियां मिलीं।
फोरेंसिक टीम प्रभारी राम प्रकाश यादव के नेतृत्व में चंद्रपाल, देवीदीन ने फिंगर प्रिंट लिए। डॉग स्क्वॉड के साथ प्रभारी रामनारायण भी पहुंचे। पुजारी ने थाने में दी तहरीर में दो लाख रुपये कीमत के चांदी के मुकुट व जेवर और 15 हजार रुपये चोरी होना बताया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें