फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन के लक्षण पर प्रवासी मजदूर वार्ड में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में ओमिक्रॉन वायरस का संकेत मिला है। 45 वर्षीय प्रवासी मजदूर में इसके लक्षण पाए गए हैं। उसकी जीनोम सिक्वेंसिंग (वायरस का बायोडाटा) जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। उधर, रोजाना मिल रहे नए संक्रमितों में मंगलवार को पांच और सक्रिय संक्रमित पाए गए। इन्हें मिलाकर अब जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है।
विज्ञापन

बबेरू क्षेत्र के मुरवल गांव का प्रवासी मजदूर इसी हफ्ते गुजरात से लौटा है। यहां घर में उसकी तीन दिन पूर्व तबियत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में उसका नमूना लिया गया और आरटीपीसीआर जांच के लिए स्थानीय मेडिकल कालेज भेजा गया। वहां इसे पॉजिटिव पाया गया। साथ ही लक्षण नजर आने पर मेडिकल कालेज डाक्टरों ने उसकी जीनोम सिक्वेंसिंग जांच कराने का फैसला किया है।
उसे मेडिकल कालेज के ओमिक्रॉन वार्ड में भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया। नमूना जांच के लिए लखनऊ भेज दिया गया है। ओमिक्रॉन वार्ड में भर्ती होने वाला यह पहला संभावित मरीज है। इस पर नजर रखी जा रही है। लखनऊ से रिपोर्ट का इंतजार है। मेडिकल कालेज चिकित्सकों ने कुछ अन्य मरीजों में भी संभावित लक्षण के मद्देनजर उनकी भी जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए नमूना लखनऊ भेज दिया है।
विज्ञापन

उधर, मंगलवार को चार नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें बांदा शहर की पुलिस लाइन की 25 वर्षीय युवती और स्वराज कालोनी की 75 वर्षीय वृद्धा सहित बबेरू क्षेत्र के भभुवा और बिसंडा क्षेत्र के अजीतपारा गांव के क्रमश: एक-एक पुरुष व महिला शामिल हैं। इन्हें उनके घरों में आइसोलेट किया गया है।
76 बुजुर्गों को बूस्टर डोज
बांदा। 60 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए शुरू हुए सतर्कता (बूस्टर) डोज में मंगलवार को दूसरे दिन तक 76 लोगों को यह वैक्सीन लगाई गई। उधर, किशोर-किशोरियों के चल रहे टीकाकरण में अब तक 30 हजार 926 को पहली डोज दी जा चुकी है। लक्ष्य 1,26,203 का है। मंगलवार को जनपद में 2212 लोगों के जांच नमूने लिए गए। इन्हें मिलाकर जांच वालों का आंकड़ा 13 लाख एक हजार 940 हो गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि 18 वर्ष से अधिक वालों को अब तक 11,76,760 को पहली डोज दी गई है। 6 लाख 94 हजार 723 को दूसरी डोज दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें