फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज माफी के लिए दिया ज्ञापन

Sat, 09 Jan 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। भाजपा नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर किसानों की कर्ज माफी और सूखा राहत चेक दिए जाने की मांग की है। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में कहा है कि सीमांत व वृहद किसानों को सूखा राहत से धेला नहीं मिला। खरीफ की फसल सूखने के बाद रबी की बुवाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन


नतीजतन किसान आत्महत्या कर रहे हैं। नलकूपों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही। अन्ना मवेशी बचीखुची फसल सफाचट कर रहे हैं। ज्ञापन में बिजली-पानी, सूखा राहत धनराशि व कर्ज माफी की मांग शामिल है।

ज्ञापन देने वालों में पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल, क्षेत्रीय मंत्री अजय सिंह पटेल, किसान मोर्चा अध्यक्ष चंद्रपाल कुशवाहा, डा. एसएस भारतीय, रामनरेश मिश्रा, विनय तिवारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें