Memorandum given for Bundelkhand state
- फोटो : BANDA
बांदा। बुंदेलखंड को राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर गुरुवार को भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि केंद्र व राज्य में पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार है। बुंदेलखंड राज्य का निर्णय लेने में कोई समस्या नहीं है। इसलिए 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले बुंदेलखंड को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाए।
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि जब बुंदेलखंड राज्य अलग नहीं किया जाएगा तब तक वह आवाज उठाते रहेंगे। ज्ञापन देने में पदाधिकारी मौजूद रहे।