फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अस्पताल से नदारद चिकित्सा अधिकारी, डीएम ने वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। डीएम जे.रीभा ने बड़ोखर ब्लाक व पीएचसी का निरीक्षण किया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अनुपस्थित मिले। डॉ. रागिनी यादव अवकाश पर थीं। तीन कर्मचारी भी नहीं मिले। डीएम ने वेतन रोकने व स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने मरीजों की संख्या के बारे में जानकारी ली। एचआरपी गर्भवती महिलाओं का रजिस्टर व खराब कार्य करने वाले एएनएम की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। तिंदवारा में किसी एएनएम की तैनाती न होने पर नाराजगी जताई और तत्काल तैनाती को कहा।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं की एएलसी की जांच कराते हुए आशाओं के द्वारा उनका वजन, एचबी व अन्य जांच का रजिस्टर तैयार किया जाए। बुधवार व शनिवार को बीएचएनडी दिवस का आयोजन कर बच्चों व गर्भवती महिलाओं की जांच कराई जाए। आयुष्मान गोल्डन कार्ड के लिए केन्द्र पर एक हेल्पडेस्क बनाएं। डीएम ने लैब व ओटी रूम तथा अन्य कक्षों का निरीक्षण किया। यहां रिपोर्ट चेक की।
विज्ञापन

उधर, बड़ोखर ब्लाॅक में निरीक्षण के दौरान एनआरएलएम कक्ष में गन्दगी मिलने पर एडीओ पंचायत को सफाई के निर्देश दिए। मौके पर एडीओ एसबी सहित तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें