फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: तीसरे दिन परिचालकों को वितरित की मेडिकल किट

Sat, 23 May 2026 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 20 कंडक्टर को मेडिकल किट देती स्टेशन इंचार्ज।
विज्ञापन
बांदा। परिवहन निगम के परिचालकों को दूसरे दिन भी मेडिकल किट व ओआरएस के पैकेट दिए गए। आरएम के निर्देश पर सभी बसों को मेडिकल किट से लैस किया जा रहा है।
विज्ञापन




शुक्रवार को स्टेशन इंचार्ज सुशीला ने 10 परिचालकों को मेडिकल किट व ओआरएस के पैकेट दिए। पिछले दिनों अमर उजाला ने बसों में फर्स्ट एड न होने की खबरों को प्राथमिकता से प्रकाशित किया था। इसके बाद अधिकारी हरकत में आए। आरएम रामलवट के आदेश पर पूरे मंडल के महोबा, राठ, हमीरपुर व बांदा डिपो में जिन बसों में मेडिकल किट नहीं हैं उन्हें मेडिकल किट व ओआरएस उपलब्ध कराया जा रहा है। बांदा स्टेशन इंचार्ज सुशीला ने बताया कि यहां बुधवार को 30, बृहस्पतिवार को 10 व शुक्रवार को 10 मेडिकल किट का वितरण किया गया। कहा कि 50 से अधिक बसों में दवाओं की कमी को पूरा किया गया। कहा कि प्रतिदिन परिचालकों को ड्यूटी जाने के दौरान मेडिकल किट व ओआरएस दिया जा रहा है। ड्यूटी से आने पर किट को वापस जमा करा लिया जाता है। ताकि कोई भी कंडक्टर किट घर न ले जाए।
विज्ञापन

-
बांदा बस स्टैंड पर पहली महिला इंचार्ज नियुक्त
बांदा। परिवहन निगम के चित्रकूटधाम मंडल के बांदा बस स्टैंड में पहली बार महिला सुशीला स्टेशन इंचार्ज बनी हैं, जिनके कार्यों की आम यात्रियों के बीच सराहना हो रही है। वह यात्रियों के लिए प्रतिदिन घड़े साफ कर पानी भरती हैं और जरूरत पड़ने पर खुद पिलाती भी हैं। सुशीला स्टेशन में लगे पानी फ्रीजर भी रोजाना चेक करती हैं। उनका कहना है कि उन्हें फक्र है कि वह रीजन की पहली महिला स्टेशन इंचार्ज हैं और महिलाओं का नाम नहीं डुबाना चाहती हैं। वह सेवा को परिवहन निगम का काम और पानी पिलाने को पुण्य मानती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें