फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 बेड के ट्रामा सेंटर का शासन ने मांगा प्रस्ताव

विज्ञापन
medical collage,mareej,princepal - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में 100 बेड के लेवल-1 ट्रामा सेंटर निर्माण का शासन ने प्रस्ताव मांगा है। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को प्रस्ताव तैयार करने का दायित्व सौंपा गया है। इसमें सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं होंगी। उधर, मेडिकल कालेज में बीएससी, एमएससी नर्सिंग और पैरामेडिकल डिप्लोमा कोर्स भी जल्द शुरू होंगे।
विज्ञापन

चिकित्सा एवं शिक्षा प्रमुख सचिव ने मेडिकल कालेज में लेवल-1 ट्रामा सेंटर निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। प्रधानाचार्य डा.मुकेश कुमार यादव ने बताया कि नामित कार्यदायी संस्था ने 100 बेड के ट्रामा सेंटर निर्माण का प्रस्ताव बनाने का काम शुरू कर दिया है। बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर कम करने के लिए हर
50 किमी में लेवल-3 व लेवल-4 के सरकारी अस्पताल बनाने के आदेश हैं। इसी तरह जिला अस्पताल में लेवल-2 ट्रामा सेंटर हैं। मेडिकल कालेज में उच्च स्तरीय सुविधाओं से लैस एल-1 ट्रामा सेंटर होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके अलावा नर्सिंग और पैरा मेडिकल डिप्लोमा कोर्स की भी शासन से मंजूरी मिल गई है। इससे पैरामेडिकल स्टाफ की कमी दूर हो सकेगी। कोर्स के जरिए वेंटीलेटर टेक्नीशियन, डायलिसिस, आपरेशन
थिएटर, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड टेक्नीशियन आदि की कमी पूरी की जा सकेगी। लगभग छह माह में इसका प्रशिक्षण शुरू होने की उम्मीद है। शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
बांदा। मेडिकल कालेज में डायलिसिस यूनिट की क्षमता कम होने से मरीजों को लौटना पड़ रहा है। यहां यूनिट में मात्र दो बेड हैं। प्रधानाचार्य ने महानिदेशक (चिकित्सा एवं शिक्षा) को पत्र भेजकर डायलिसिस यूनिट की क्षमता
बढ़ाकर 10 बेड किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में मात्र दो बेड नाकाफी साबित हो रहे हैं। 8 मशीनें और लगाने से किडनी मरीजों को सहूलियत होगी।
बांदा। राजकीय मेडिकल कालेज में पांचवें बैच की कक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। हालांकि पहले दिन मात्र 20 एमबीबीएस छात्र-छात्राएं अध्ययन के लिए कक्षा पहुंचे। 100 सीटों पर नए दाखिले के साथ अब यहां एमबीबीएस
छात्र-छात्राओं की संख्या 500 हो जाएगी।
एनएमसी की मान्यता के बाद मेडिकल कालेज में 100 सीटों पर पहले चरण में 84 छात्र-छात्राओं ने दाखिला ले लिया है। सोमवार को कक्षाएं शुरू हो गईं। प्रधानाचार्य डा.मुकेश कुमार यादव ने बताया कि पहले दिन 20
छात्र-छात्राओं ने ही कक्षाओं में पहुंचकर अपनी रिपोर्ट भेजी है। यह भी बताया कि शेष सीटों में प्रवेश के लिए दूसरा चरण 22 फरवरी से शुरू होगा। यह 28 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें