मेधावी छात्रा कुमारी प्रज्ञा को सम्मानित करते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। जिले के अति पिछड़े दुरेड़ी गांव की छात्रा ने एक बार फिर अपनी मेधा का शानदार प्रदर्शन किया। गांव में पली-बढ़ी छात्रा कुमारी प्रज्ञा नामदेव ने यूपी नीट परीक्षा बढ़िया रैंक के साथ पास की है। यूपी नीट रैंक में उसे 797 और आल इंडिया में 5298 रैंक मिला है।
ओबीसी श्रेणी मेें रैंक 222 है। पिछले वर्ष प्रज्ञा को मेधावी छात्रा के रूप में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में सम्मानित किया था। प्रज्ञा ने हाईस्कूल परीक्षा में 94 और इंटर में 89 प्रतिशत अंक हासिल किए। उसके पिता रामकिशोर नामदेव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा परिषद, लखनऊ में लिपिक हैं। माता गृहणी हैं। चाचा सुजीत कुमार नामदेव यहां शिक्षामित्र हैं।